Chhattisgarh

कांकेर खदान हादसा मलबा धंसने के बाद दहशत, सांसद के बयान से बढ़ा सियासी विवाद

Share

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कच्चे स्थित आरी डोंगरी लौह खदान में मलबा धंसने की घटना अब सियासी रंग ले चुकी है। 10-11 अप्रैल की रात खदान से मलबा खिसककर एक मकान पर गिर गया, जिसके बाद प्रबंधन ने एहतियातन आसपास के 23 मकानों को खाली कराने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का निर्णय लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान खदान प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका बयान और तीखी प्रतिक्रिया अब चर्चा का विषय बन गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है कि यह सिर्फ गुस्से का इजहार था या किसी रणनीति का हिस्सा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद नाग अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए “नींबू काटकर भूत उतार दूंगा” जैसी टिप्पणी की थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button