ChhattisgarhRegion

बदला नाम के के रोड मौदहापारा का अब हुआ कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग

Share


रायपुर।
नगर निगम ने राजधानी रायपुर के सबसे व्यवस्तम मार्गों में से एक केके रोड मौदहापारा का नाम परिवर्तित कर उसे कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग कर दिया है। इस नाम परिवर्तन के बाद अब जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक तक के मध्य के मार्ग कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग कहलाएगा ।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने विगत दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हणपारा वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस निरीक्षण के दौरान स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों ने उनसे मुलाकात कर कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाने का अनुरोध किया था। विधायक श्री सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान में लिया एवं नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से इस पर चर्चा कर उन्हें के के रोड मौदहापारा में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग की नामपट्टीका तत्काल बनवाकर लगवाने का सुझाव दिया।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी के सुझाव पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने तत्काल नगर निगम जोन 2 अधिकारियों को इस पर आवश्यक निर्देश देकर नगर निगम जोन 2 के माध्यम से कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका तत्काल बनवाकर उसे लगाया गया। विधायक श्री सुनील सोनी ने के के रोड मौदहापारा में लगायी गयी कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका का अनावरण किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री कृष्ण कुमार अवधिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुश्री नीतू शर्मा, सामाजिक कार्यकत्र्ता श्री आकाश पाण्डेय, सुश्री चांदनी देवांगन एवं जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे श्री अशोक शर्मा एवं उनके अ परिवारजन उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button