Chhattisgarh

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी, संरक्षण और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Share

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण विकास को जोड़ने वाली नई पहल शुरू होने जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर रिजर्व के पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में ‘हॉर्नबिल सफारी’ शुरू करने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण को मजबूत करना और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार व आय के नए अवसर उपलब्ध कराना है। वन विभाग द्वारा संरक्षण के साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले चार वर्षों में रिजर्व में हॉर्नबिल की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका श्रेय एंटी-पोचिंग अभियान, फलदार वृक्षों के संरक्षण और हॉर्नबिल संरक्षण से जुड़ी पहलों को दिया जा रहा है। हॉर्नबिल ट्रैकिंग टीम लगातार पक्षियों की गतिविधियों, घोंसलों और उनके आवास क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। अब यह क्षेत्र हॉर्नबिल संरक्षण के साथ-साथ बर्डिंग पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button