ChhattisgarhRegion

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का होली मिलन

Share


रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के अध्यक्षता में रविवार को एक निजी होटली में हुई।
श्री ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, जिसे माह अप्रेल, 2025 में पुर्नगठित किया जाना है. इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते हैं। सभी सदस्यों को कार्यकाल समापन हेतु स्मृति हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया।सभी पदाधिकारियों/सदस्यों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते फूल की पंखुडिय़ों और हर्बल गुलाल से होली खेली एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुछ खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसके विजेता नमिता शर्मा और सुधा शुक्ला रहे। अंत में सभी होली गीत पर नाचे झूमे, होली मिलन एवं स्नेह भोज का आनंद उठाया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से अजय अवस्थी, सुनील ओझा, जे.पी. उपाध्याय, नितिन झा, राम तिवारी, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, लक्ष्मी राव, सीमा पाण्डेय, अर्चना तिवारी, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, वीणा ठाकुर, सुनीता शर्मा, वसुधा राकेश तिवारी, जितेन्द्र बाजपेयी, उमेश शर्मा, स्वाती मिश्रा, लोरी शर्मा आदि उपस्थित थे। इस बैठक के आयोजक रज्जन अग्निहोत्री एवं सुधा शुक्ला थे। मंच संचालन सुरभि शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुलभा पाण्डेय ने किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button