Chhattisgarh

हाईवोल्टेज ड्रामा शंकर नगर के होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट बाद सुरक्षित रेस्क्यू

Share

रायपुर के शंकर नगर इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती सुबह-सुबह इलाके में लगे एक होर्डिंग पर चढ़ गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर चढ़ी रही, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवती को नीचे लाने के लिए करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई गई और एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा ताकि व्यवस्था बनी रहे। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर युवती मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी। युवती ने बातचीत में कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है और होर्डिंग पर चढ़ने की कोई खास वजह भी नहीं बताई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button