ChhattisgarhRegion
28 मई को ईद-उल-अज़हा को सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार – डॉ. सलीम राज

रायपुर। राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-उल-अज़हा के लिए 27 मई को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था, उर्दू कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अज़हा का त्योहार 28 मई को पूरे देश में मनाया जायेगा। इस हेतु राज्य शासन को पत्र जारी कर पूर्व में 27 मई को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर उसके स्थान पर 28 मई को ईद-उल-अज़हा हेतु सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित करने हेतु निवेदन किया गया।
उक्त निवेदन पर राज्य शासन द्वारा अधीसूचना जारी कर 28 मई को ईद-उल-अजहा हेतु सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है जिसके लिए छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सलीम राज ने मुस्लिम समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।







