ChhattisgarhRegion

दो माह के भीतर ही हटे जीपीएम के कलेक्टर संतोष, विजय दयाराम होंगे नये कलेक्टर

Share


रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ी गाज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन पर गिरी है, जिन्हें महज दो महीने के भीतर ही उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हे विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015), संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।
श्री हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
श्री हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के के तहत् संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
श्री सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. (2021), आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण के पद पर पदस्थ करता है। सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011), संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।
श्री सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
अनुपमा आनंद ( भा.प्र.से. 2023) जो कि सरायपाली (महासमुंद) की एसडीएम थी को पदोन्नत करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button