Politics
लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ दल-बदल का खेल, AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक

पंजाब में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। गुरप्रीत सिंह जीपी को कांग्रेस ने 2017 में बस्सी पठाना से टिकट दी थी।
जीपी ने आप के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। हालांकि 2022 में हुए विधानसभा में वो आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।
आप में शामिल होने के बाद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। इस पार्टी में हाई लेवल के नेता भी अपना ही परिवार देखते हैं। मुझे भगवंत मान जी का काम बहुंत पसंद आया। वो एक ईमानदार नेता है। उनकी टीम भी बहुत ईमानदार है। यही वजह है कि मैंने आप में शामिल हुआ हूं।
