ChhattisgarhNationalPolitics

पश्चिम बंगाल का जीत हिंदुत्व की जीत: डॉ. देवेंद्र माहला

Share


दल्लीराजहरा।पश्चिम बंगाल की नागराकाटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा प्रत्याशी पुना भेंगरा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।


इस चुनाव में डॉ. देवेंद्र माहला, महामंत्री प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिम बंगाल ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया।
चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. माहला ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और आदिवासी समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी पुना भेंगरा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की थी।


जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए पुना भेंगरा जी को पुनः विधायक चुना। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जगह-जगह मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
भाजपा नेताओं ने इस जीत को संगठन की मेहनत, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के विश्वास की जीत बताया है। साथ ही कहा है कि “सबका साथ, सबका विकास और जनता का विश्वास — भाजपा के साथ”।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button