ChhattisgarhMiscellaneous
बंदरों की उछलकूद जिला सहकारी बैंक में लगी आग

बालोद। आज सुबह जिला सहकारी बैंक में आग लग गई। इसमें कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गया। कैश को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना गुंडरदेही के ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा की है।
जानकारी के मुताबिक, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे बैंक में आग भड़क गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।







