ChhattisgarhCrime
एटीएम तोड़ने की असफल कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। एटीएम मशीन तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। 14 अप्रैल को उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी देखते ही समझ गया कि लॉबी में मशीन के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई है। किसी ने कॅश लूटने की कोशिश की है। इसकी सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर बचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी चंपालाल जंघेल 40, निवासी ग्राम उदयपुर ने एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।







