Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढ़ेर…

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जवानों को सूचना मिली थी कि सुकमा के बुर्कालंका इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के बाद DRG जवानों को शुक्रवार की रात सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, जहां नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग में एक नक्सली के शव को बरामद किया गया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवान जब जिला मुख्यालय लौटेंगे, तो अधिक जानकारी मिल पाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button