Chhattisgarh

50 सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

Share

राजनांदगांव। आम उपभोक्ताओं के दो महीने के बिल नहीं पटाने पर लाइन काटने घर पहुंचने वाली बिजली कंपनी बड़े बकायादारों पर मेहरबान है। राजनांदगांव में पचास सरकारी विभाग के बिजली कंपनी को 26 करोड़ रुपए वसूल करनी है। इसके लिए लगातार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी बिल पटाने विभाग गंभीर नहीं है।
सरकारी विभागों का बिजली बिल की राशि सालों से बकाया है। इसके बाद भी विभागों पर सख्ती नही बरती जाती है। जबकि आम लोगों का दो माह का भी बकाया होने पर कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जाती है। बिजली कंपनी से प्राप्त जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा राजनांदगांव नगरनिगम में 13 करोड़ 11 लाख रुपए, ग्रामीण विभाग विभाग में छह करोड़ 55 लाख रुपए, पुलिस विभाग में 27 लाख 76 हजार रुपए, आदिमजाति कल्याण विभाग 19 लाख 33 हजार रुपए है। इस तरह पचास विभाग का बकाया राशि 26 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह पिछले साल 21 करोड़ था। बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने के चलते बकायदाया राशि लगातार बढ़ रही है।
निगम से बिजली कंपनी को 13 करोड़ से अधिक की राशि वसूलनी है। शहर के स्ट्रीट लाइटों की खपत बढ़ने लगी है। रात में स्ट्रीट लाइटें जलती हैं, लेकिन लाइट दिन में भी जलती रहती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button