ChhattisgarhRegion

साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद रिया ने मेहनत और अनुशासन के दम पर हासिन किया 12वीं में चौथा स्थान

Share

भिलाई। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद कुम्हारी की छात्रा रिया साहू ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। रिया कुम्हारी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कर्ष अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा हैं। सफलता की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल छा गया। उल्लेखनीय है कि वह इससे पहले कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी टॉप-10 में स्थान बना चुकी हैं।
रिया ने बताया कि उनका लक्ष्य जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी में प्रवेश लेना और आगे चलकर डेटा साइंटिस्ट बनना है। इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के अलावा घर पर भी वे प्रतिदिन 6 से 7 घंटे अध्ययन करती थीं। रिया साहू का कहना है कि दृढ़ संकल्प, नियमित मेहनत और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, शिक्षकों और परिवार को दिया। पिता ने पढ़ाई में सहयोग करते हुए नोट्स तैयार कराने में मदद की, वहीं कठिन विषयों में शिक्षकों से मार्गदर्शन मिला। तीन भाई-बहनों में रिया सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटी बहन अनन्या साहू और भाई ओम साहू है। पढ़ाई के साथ-साथ रिया को नृत्य और संगीत में भी रुचि है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button