Chhattisgarh

बिना अनुमति कृषि सामग्री की पैकिंग, गोदाम सील कर विभाग ने की कार्रवाई

Share

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषि विभाग ने अवैध कृषि सामग्री के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में कृषि आदान सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में जांच की, जहां अवैध रूप से कृषि सामग्री का भंडारण और पैकेजिंग किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जैव उत्प्रेरक, विभिन्न कृषि सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तोलक, पैकिंग मशीन और बोरी सिलाई मशीन समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया। विभाग ने गोदाम को सील कर जब्त सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button