Chhattisgarh

रायपुर पहुंचे रक्षामंत्री, सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत

Share

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। फिर डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, विजय शर्मा, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हुए।

बता दें कि, किसानों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ा आयोजन किया है। साइंस कॉलेज मैदान में आज किसान महासम्मेलन होगा। साइंस कॉलेज ग्राउंड में राजनाथ सिंह की सभा के लिए बड़ा डोम बनाया गया है। यहां बीजेपी को प्रदेशभर से 50 हजार से ज्यादा किसानों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button