ChhattisgarhRegion

हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत, मेकॉज में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Share

बीजापुर। जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत फुंदरी सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ जवान सुभाष डे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उपचार के दौरान मेकॉज में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के शिमलापाल थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सुभाष डे बीजापुर जिले में 165वीं बटालियन में आरक्षक के रूप में पदस्थ थे। वे 23 अप्रैल 2024 को 192वीं बटालियन से स्थानांतरित होकर बीजापुर आए थे। बताया गया कि 17 मई को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मेकॉज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 19 मई की देर रात उनकी मौत हो गई। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button