
महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामलो में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। ताजा मामला पुणे से सामने आया है। पुणे पुलिस बल के एक कांस्टेबल की आधी रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दुर्घटना ओल्ड पुणे-मुंबई राजमार्ग पर हैरिस ब्रिज के नीचे रात 2 बजे हुई।
