ChhattisgarhPoliticsRegion

“AAP को तोड़ने की साजिश बेनकाब, गुजरात में बढ़ते जनाधार से घबराई BJP” – जायसवाल

Share

रायपुर।आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत से घबराकर साजिश रच रहे हैं।
उत्तम जायसवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं और मजबूत संगठन खड़ा कर चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब AAP को तोड़ने और उसके नेताओं को भटकाने की कोशिशों में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल पर 15 अप्रैल को ED की रेड होती है और आज अशोक मित्तल भाजपा ज्वाइन कर लेतें हैं? ये दर्शाता है कि अमित शाह विपक्ष के नेताओं को डरा धमकाकर भाजपा के लिए “ऑपरेशन लोटस” चला रहें हैं और देश में लोकतंत्र खत्म कर रहें हैं!
उन्होंने राज्यसभा सांसद के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, राज्यसभा तक पहुंचाया, उसी पार्टी के साथ विश्वासघात करना न सिर्फ राजनीतिक बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है।” जायसवाल ने आगे कहा कि संबंधित सांसद ने पंजाब की जनता के साथ भी बड़ा धोखा किया है और भाजपा के साथ मिलीभगत कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना इस बात का प्रमाण है कि यह सब पहले से तय साजिश का हिस्सा था।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी को पहले से ही इस तरह की गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरी सच्चाई सामने आ रही है। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि इन घटनाओं से आम आदमी पार्टी कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत होगी। “आने वाला समय AAP का है, हम गुजरात चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे,”।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button