International
कांग्रेस ने शुरू किया टैलेंट हंट, सोशल मीडिया टीम तैयार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आज से टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिसमें इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और पार्टी प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन चरणों में पूरा किया जाएगा और चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर फैक्ट-आधारित रिप्लाई देने के लिए टीम तैयार की जाएगी। यंग प्रोफेशनल और विभिन्न सेक्टर के प्रतिभागियों को इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि केवल खाटी कांग्रेसी को मौका मिलेगा और बहरूपिया को इंटर नहीं किया जाएगा। इस बीच, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रीति-नीति में खोट और टकराव है, जिसकी वजह से प्रदेश अध्यक्ष स्तर तक के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अच्छे लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं।






