ChhattisgarhRegion

दपूमरे के मानसून नवअंकुर शिविर में निखरी बच्चों की प्रतिभा, 130 स्काउट-गाइड सदस्यों ने लिया भाग

Share

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय कब-बुलबुल मानसून नवअंकुर शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त गाइड श्रीमती नेहा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 98 कब-बुलबुल, 20 यूनिट लीडर्स एवं जिला पदाधिकारियों सहित कुल 130 यूनिफॉर्म मेंबर्स ने सहभागिता की।
शिविर का शुभारंभ सहायक जिला आयुक्त एवं मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. एस. एस. राव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है तथा ऐसे शिविर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान हैंडीक्राफ्ट मेकिंग, मेमोरी गेम, म्यूजिकल अम्ब्रेला, फायरलेस कुकिंग, कब-बुलबुल कॉर्नर्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उनके फ्लॉक लीडर्स/कब मास्टर्स को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री दिलीप कुमार स्वाईं, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती सुजाता सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती जया बनर्जी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री दिनेश कुमार यादव, जिला सचिव श्री संजय मेश्राम, जिला सहसचिव श्रीमती पी. अपर्णा सहित सभी स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button