Politics

छत्तीसगढ़ : निकाय चुनाव की भाजपाई कसरत,तिरंगा यात्रा के साथ अब हर घर तिरंगा

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी।

13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में हर घर तिरंगा का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज- किरण सिंह देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि आठ से 10 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक अनुराग सिंह देव, एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button