CG SUICIDE : फांसी पर लटकी मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप

CG SUICIDE : प्रदेश के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक घर में 3 लोगों की फांसी पर लटकी लाश मिली है। भाई-बहन एक ही फंदे पर लटके मिले और उनकी मां अलग फंदे पर लटकी मिली है। महिला का पति जब घर लौटा तब उसे मामले की जानकारी हुई। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव का है।
जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम हेमलता साहू उम्र 28 वर्ष है। उसके 2 बच्चों की उम्र 2 वर्ष और 4 वर्ष बताया जा रहा है। घटना घटित हुई तो महिला का पति तुमेश्वर साहू गुरुर काम करने गया हुआ था। करीब तीन बजे वह खाना खाने अपने घर आया, तब दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा। जहां पत्नी और बच्चों की फंदे पर लटकती लाश मिली।
ग्रामीणों ने गुरुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
