ChhattisgarhRegion

पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का किया गया त्वरित निराकरण

Share

बिलासपुर।रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक वर्ष जून एवं दिसम्बर माह में पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 15 जून को मंडल कार्मिक सभाकक्ष ,बिलासपुर में पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों से प्राप्त पेंशन संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। पेन्शन अदालत में कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए थे । प्राप्त आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती सुमित्रा पाल, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा तथा कार्मिक एवं लेखा विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रकरण का रेलवे नियमों एवं प्रचलित प्रावधानों के अनुरूप परीक्षण करते हुए आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा सभी चारों मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
पेन्शन अदालत के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध होता है, जिससे उनकी शिकायतों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। बिलासपुर मंडल प्रशासन पेंशनधारकों के हितों की रक्षा एवं उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button