Chhattisgarh

रक्तदान महादान: रायपुर में 5 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Share

मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई को रायपुर में मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शंकर नगर स्थित विमतारा हॉल में आयोजित होगा। अभियान में DKMS Foundation India, ICAI (रायपुर शाखा) और आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा, जबकि NEWS24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है। उनका लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजन के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया जाएगा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन साबित हो सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस मानव सेवा के अभियान में भाग लें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button