विश्व रक्तदान दिवस पर लगेगा शिविर, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक

रायपुर। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में सोसायटी की सदस्यता एवं समाजसेवा गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2015 से अब तक जिले में 6237 सदस्य बने हैं। इनमें 24 संरक्षक, 9 उपसंरक्षक, 1256 आजीवन सदस्य और 4948 वार्षिक सदस्य शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4616 नए सदस्य जुड़े। वहीं मार्च 2026 से 25 मई तक वर्ष 2026-27 के लिए 1619 सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें 3 संरक्षक, 2 उपसंरक्षक, 262 आजीवन और 1352 वार्षिक सदस्य हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जरूरतमंदों की मदद का सशक्त माध्यम है, इससे अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा जरूरी है।
बैठक में जून माह में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जुलाई में स्कूलों के जेआरसी विद्यार्थियों के लिए भव्य कार्यक्रम, प्रबंध समिति सदस्यों का प्राथमिक उपचार व सी.पी.आर. प्रशिक्षण तथा विश्व रक्तदान दिवस पर जून में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, रेडक्रॉस चेयरमेन श्री राजू शर्मा, सीएमएचओ सह सचिव डॉ. मिथिलेश चौधरी, वाईस चेयरमेन डॉ. प्रीति नारायण, कोषाध्यक्ष सुश्री पल्लवी पाण्डेय समेत प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।







