भाजपा जिला पदाधिकारियो , पूर्व विधायक और सांसद बस्तर ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किया

जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी अपने जिला पदाधिकारियाें रजनीश पाणिग्रही, वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा एवं पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, बैदुराम कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन से जीवित मोक्ष का अनुभव एवं नई ऊर्जा मिलती है। उन्हाेने ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव का विधि विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया है। बस्तर की खुशहाली की भी मैंने कामना की है। साथ ही मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना बस्तर के नेताओं ने की है। उन्हाेने बताया कि चंदौली परिवारिक विवाह समारोह में पहुंचने के उपरांत बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किये। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा आज जो कुछ भी मैंने पाया है, सब श्रीकाशी विश्वनाथ की कृपा है।
