ChhattisgarhRegion
बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर कल से चार दिन रहेगा रद्द

बिलासपुर। पूर्व तटीय रेलवे के सम्बलपुर मंडल अंतर्गत बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग और डी-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते बिलासपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213/58214 बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन 17, 18, 27 और 28 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।





