Chhattisgarh

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कई मुद्दों पर उठाए सवाल

Share

रायपुर में राजनीतिक बयानबाज़ी उस समय तेज हो गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के शासन वाले राज्यों में असंतोष और अनिश्चितता का माहौल है। इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ताश के पत्तों की तरह नेताओं को बदलने का उदाहरण देते हैं और दूसरों को उपदेश देते हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई राज्यों में हारे हुए उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। बघेल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, खाद-बीज की कमी, नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए केंद्र सरकार से इन पर ध्यान देने की मांग की। वहीं कर्मचारियों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है, लेकिन “रीलबाजी के नाम पर धमकाने-चमकाने” की संस्कृति उचित नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जिस पर बघेल ने इसे पार्टी द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए रांची रवाना होने की जानकारी दी

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button