Chhattisgarh

बलौदा पहुंच मार्ग बदहाल, लोगों में आक्रोश

Share

जांजगीर-चांपा। बलौदा पहुंच मार्ग बदहाल है। नैला रेलवे फाटक के बाद से बलौदा तक आधा दर्जन से अधिक मोड़ पर गडढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस रास्ते के गडढो पर कई वर्षों से बारिश के पहले मिटटी व गिट्टी डाली जाती है। जबकि इस सड़क की पुर्ननिर्माण की आवश्यकता है। इस सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा है। एक-दो बार आंदोलन भी किया गया था। .इस सड़क की उपेक्षा से लोगों में काफी आक्रोश है। इसी तरह ग्राम जर्वे के पास नहर पर पुल का निर्माण दशको पूर्व किया गया था। . पुल भी अत्यत जर्जर हो चुका है। पुल पर दर्जनों गड्ढे हो गए है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button