Chhattisgarh

लोरमी के आयुष सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया

Share

छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं आज देश के हर कोने में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी के युवा आयुष सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित “जम्मू-कश्मीर यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण 2026” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के चुनिंदा युवाओं को नेतृत्व, शांति और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर साझा मंच प्रदान करना था। आयुष सिंह राजपूत ने “जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और युवा नेतृत्व: एक नई कहानी का निर्माण” विषय पर प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी, जिसे वहां मौजूद प्रतिभागियों और आयोजकों ने खूब सराहा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया। आयुष की इस बड़ी उपलब्धि से लोरमी और पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है, और क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें इस सफलता के लिए सम्मानित किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button