Chhattisgarh

दिग्विजय कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए आवेदन जारी

Share

राजनांदगांव जिले के स्वशासी दिग्विजय महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई सरकारी कॉलेजों में सीटों की सीमित उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी जिला मुख्यालय के कॉलेजों का रुख कर रहे हैं। डोंगरगढ़, डोंगरगांव, घुमका, छुरिया, सोमनी और अन्य क्षेत्रों के छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जुलाई में जारी की जाएगी, जबकि दिग्विजय महाविद्यालय में 20 जून तक आवेदन लिए जा रहे हैं और 24 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी (मैथ्स एवं बायो) तथा बीसीए की विभिन्न सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button