ChhattisgarhRegion

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रोजेक्ट-आधारित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Share


रायपुर। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू), रायपुर ने अपनी विशेष अकादमिक व सामाजिक पहलों—एचएनएलयू लॉयर्स फेलोशिप प्रोग्राम विधि सारथी – जस्टिस कनेक्ट तथा एचएनएलयू कंटीन्युअस लीगल एजुकेशन एंड एडवांसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट-आधारित कॉन्ट्रैक्चुअल पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस विज्ञापित भर्ती का मुख्य उद्देश्य देश और राज्य में न्याय तक आम जन की पहुँच को सुदृढ़ बनाना, जमीनी स्तर पर लिटिगेशन क्षमता का विस्तार करना तथा लीगल फील्ड में करियर की शुरुआत कर रहे युवा प्रोफेशनल्स के विकास को प्रोत्साहित करना है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, फील्ड एंगेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेशन तथा विभिन्न जिलों में स्टेकहोल्डर लाइज़निंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 13 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें प्रोग्राम मैनेजर (01 पद – ?65,000 प्रति माह), कोऑर्डिनेटर-फेलोशिप (01 पद – 45,000 प्रति माह), डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर (01 पद – 35,000 प्रति माह) और लिटिगेशन फेलोज़ (10 पद – 22,000 प्रति माह) शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियाँ पूर्णत: कॉन्ट्रैक्चुअल आधार पर की जाएँगी। इसमें प्रोग्राम मैनेजर, कोऑर्डिनेटर और डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर के पद पूर्णकालिक (फुल-टाइम) हैं, जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को एचएनएलयू, रायपुर परिसर में अपनी सेवाएँ देनी होंगी।
वहीं दूसरी ओर, लिटिगेशन फेलो का पद एचएनएलयू लॉयर्स फेलोशिप प्रोग्राम के तहत उन प्रैक्टिसिंग एडवोकेट्स के लिए आरक्षित है जो वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव या बलौदाबाज़ार जिलों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। विशेष बात यह है कि चयनित फेलोज़ अपनी नियमित कानूनी प्रैक्टिस जारी रखते हुए भी इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे, जिन्हें समय-समय पर एचएनएलयू परिसर में आयोजित ऑफलाइन व ऑनलाइन ट्रेनिंग सत्रों में भाग लेना होगा तथा निर्धारित प्रो बोनो (नि:शुल्क) लीगल वर्क और फील्ड-आधारित गतिविधियों का निर्वहन करना होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल के माध्यम से 11 जून 2026, शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्रता मानदंड, विस्तृत जॉब डिस्क्रिप्शन और किसी भी आगामी संशोधन (कोरिजेंडम) की जानकारी केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button