ChhattisgarhRegion
रायपुर नगर निगम में हुआ प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर। रायपुर नगर निगम में निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को मुख्यालय स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि और पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें जोन-7 का प्रभारी जोन आयुक्त नियुक्त किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। वहीं उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ पंजीयक जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा को उनके मौजूदा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।






