Chhattisgarh

कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Share

प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की सरकार के पहले ही दिन से सबसे पहले राजधानी रायपुर फिर अन्य जिले में प्रशासन का बुलडोजर तेजी से कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तर्ज पर कांकेर जिले में एक कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बतादें कि साल 2023 में इस अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद 1 फरवरी को कांग्रेस नेता को नोटिस जारी करने के बाद आज बुलडोजर की कार्रवाई हुई है।

बतादें कि कांकेर जिले के आमापारा में रहने वाली महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष मीरा साहू ने सरकारी जमीन का करीब 62 वर्ग मीटर एरिया पर कब्जा कर लिया था। जहां पर कांग्रेस के इस नेता ने मकान बना दिया था। जिसका काम भी लगातार जारी था। जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर को की गई थी। कलेक्टर के पास शिकायत होने के बाद नोटिस जारी कर कब्जा हटा दिया गया है।

इस पूरे मामले के शिकायतकर्ता दीपिका श्रीवास्तव की माने तो शासकीय भूमि पर अपने परिवार के साथ पिछले 40 सालों रह रही हैं। शासन के नियम के अनुसार भूमिस्वामी और पट्टे के लिए आवेदन दिया गया था। लेकिन कांग्रेस नेता ने वार्ड के पार्षद के साथ मिलकर उस जमीन पर जबरदस्ती मकान निर्माण का कार्य किया है। जिसकी उन्होंने शिकायत की जिसके बाद मकान को गिराते हुए कार्रवाई की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button