पत्नि की हत्या करने वाला गिरफ्तार

काेंड़ागांव । जिले की सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत चिपावण्ड डोंडिया पारा में शराब पीने काे लेकर आराेपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम का अपनी पत्नी सुखदई कोर्राम से हुए विवाद में आराेपी पति ने घर में रखे मोटे डंडे से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर फरार हाे गया। उपचार के दाैरान पत्नी सुखदई कोर्राम की माैत हाे गई। सिटी काेतवाली पुलिस ने आराेपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 कोे प्रार्थी सिंगलु मण्डावी पिता लच्छन मण्डावी निवासी चिपावण्ड डोंडीयापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 अप्रेल2026 को ग्राम खड़का के लोग बताए कि उसका साला पितम कोर्राम शराब पीकर उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए सिर पर डण्डा से वार किया है, जो बेहोश पड़ी है। सूचना पर प्रार्थी जाकर देखा तो उसका साला पितम कोर्राम उसे देखकर वहां से भाग गया। तब सुखदई कोर्राम को उनके पड़ोसियों के मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए रायपुर डीकेएस अस्पताल में ले जाकर भर्ती किये जहां पर ईलाज के दौरान श्रीमति सुखदई कोर्राम की 3 मई 2026 काे मृत्यु हाे जाने की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम पिता स्व. कार्तिक कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम चिपावण्ड डोंडिया पारा से पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के कारण बार-बार ताना मारती थी। जिससे वह परेशान हो गया था, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की घर में रखे मोटे डंडे से उसके सिर पर वार कर घटना कारित करना स्वीकार्य करने पर आराेपी काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज गंरूवार काे आरोपी पति पीतम उर्फ प्रीतम कोर्राम को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. राज कुमार कोमरा, प्र0आर0 अशोक मरकाम, सायबर सेल से सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक संतोष कोड़ोपी बिरजू सोरी का योगदान रहा ।







