Chhattisgarh
कटघोरा में हाथियों का जलक्रीड़ा करते दिखा अद्भुत नजारा, 13 हाथियों ने तालाब में मचाई मस्ती

छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से वन्यजीवों का एक खूबसूरत नजारा सामने आया है। ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों के दल को पानी में अठखेलियां करते देखा गया। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथी जलाशय में उतरे और जमकर डुबकी लगाई। इस दौरान कुछ हाथी अपनी सूंड़ से मिट्टी और धूल उड़ाकर शरीर पर डालते भी नजर आए, जिसे विशेषज्ञ ‘मड बाथ’ और ‘डस्ट बाथ’ बताते हैं। हाथी ऐसा अपनी त्वचा को ठंडक देने, धूप और कीड़ों से बचाव के लिए करते हैं। हाथियों के इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।




