ChhattisgarhRegion

मेकाहारा में इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के तीन सेवा प्रकल्प, कैंसर मरीजों व नवप्रसूता माताओं को मिला सहयोग

Share

रायपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा), रायपुर में समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित तीन सेवा प्रकल्प आयोजित किए गए। इन प्रकल्पों के माध्यम से कैंसर मरीजों, नवप्रसूता माताओं एवं नवजात शिशुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
प्रथम प्रकल्प के अंतर्गत ऑन्कोलॉजी विभाग को मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। द्वितीय प्रकल्प में विभाग को 10 इमरजेंसी रिचार्जेबल बल्ब प्रदान किए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की देखभाल सुचारु रूप से हो सके। इसी क्रम में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) विभाग में 66 नवप्रसूता माताओं को पोषण एवं शिशु देखभाल किट वितरित किए गए। प्रत्येक किट में दूध, दलिया, भुना चना एवं बेबी नैपी (डायपर) शामिल थे। इस अवसर पर माताओं को स्तनपान के महत्व तथा नवजात शिशुओं के उचित पोषण के प्रति भी जागरूक किया गया।
सेक्रेटरी नेहा अग्रवाल ने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाना है। क्लब समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्प आयोजित करता रहता है। मेकाहारा अस्पताल में आयोजित इन तीनों प्रकल्पों के माध्यम से कैंसर मरीजों, नवप्रसूता माताओं एवं नवजात शिशुओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट पूजा अग्रवाल, पी.पी. संगीता गोयल, पी.पी. पूजा जैन, पी.पी. नम्रता दुबे, श्रीमती चंद्रिका नागवंशी एवं सेक्रेटरी नेहा अग्रवाल उपस्थित रहीं। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर भविष्य में भी सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जनहित में ऐसे प्रकल्प आयोजित करता रहेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button