केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सिंहदेव का बयान, कहा- प्रधान हो या प्रधानमंत्री जवाबदेही से कोई नहीं बचेगा

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने ने कहा कि देशभर के लाखों छात्रों के संघर्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों की जीत बताया। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की शुरुआत होनी चाहिए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लाखों छात्रों के संघर्ष और राहुल गांधी जी के निरंतर दबाव की जीत है। अब उन्हें किसी भी अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देना स्वीकार्य नहीं होगा। लेकिन यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती – यह तो बस शुरुआत है। हर गैर-जिम्मेदार व्यक्ति को अपनी नाकामियों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा, चाहे वह प्रधान हों या प्रधानमंत्री।






