ChhattisgarhRegion
शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कं$फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 25 से 31 जुलाई तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।







