Chhattisgarh
आकाशादित्य लामा की बॉलीवुड में पहचान, नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ रिलीज को तैयार

भिलाई से पढ़ाई करने वाले लेखक-निर्देशक आकाशादित्य लामा ने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन छत्तीसगढ़ से उनका जुड़ाव आज भी कायम है। उनकी चर्चित फिल्म ‘बंगाल 1947’ की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ में हुई थी, जिससे प्रदेश का नाम फिल्म जगत में भी जुड़ा। अब उनकी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का स्पेशल सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आकाशादित्य लामा ने अपने करियर की शुरुआत लेखन से की और प्रियदर्शन व अनिल शर्मा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम करने के बाद निर्देशन के क्षेत्र में पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े इस फिल्मकार की सफलता को प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।







