Chhattisgarh
कांग्रेस प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कश्मीर जैसी पत्थरबाजी की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर्नाटक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि वे सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और वहां प्रबुद्धजनों से मुलाकात भी करेंगे।







