Chhattisgarh

कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में 15 छात्राएं बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Share

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 10 से 15 छात्राएं बीमार हो गईं। सूचना मिलते ही छात्रावास की प्रभारी अधीक्षक ने सभी छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद चार छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया रेफर कर भर्ती कराया गया, जबकि अन्य का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होने की बात कही है। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रावास पहुंचकर भोजन सहित अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button