Chhattisgarh

‘वंदे मातरम’ विवाद पर पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर हमला, बोले- भारत माता का सम्मान करने वाला ही देश में राज करेगा

Share

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को अपराध की श्रेणी में लाने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश किए जाने की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही देश में राज करेगा। पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी भारत माता की जय बोलने से परहेज करती है और उसे देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने में आपत्ति है तो उसे चीन या इटली चले जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कांग्रेस के बिजली बिल अभियान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल से जुड़ी व्यवस्था में जनता के साथ धोखा किया और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की नजदीकियों पर तंज कसते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 2018 में दोनों नेताओं की सरकार बनी थी, लेकिन बाद में मतभेद सामने आए और अब दोनों फिर साथ नजर आ रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button