बीजापुर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी, तीन माह बाद मिलेंगे शिक्षक

बीजापुर। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका है।
छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि लगभग तीन माह बाद नए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। इस जवाब के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण वर्ष होता है और समय पर पढ़ाई नही होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए तथा नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं और विद्यार्थियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।







