Chhattisgarh

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- जल्द जारी होंगे नियम

Share

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम का छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का एक चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण भी जल्द पूरा होगा। मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में माओवाद वर्ग संघर्ष खड़ा नहीं कर सका, लेकिन गांवों में धर्मांतरण के कारण धार्मिक संघर्ष की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि जो काम माओवाद नहीं कर सका, वह धर्मांतरण ने कर दिया। वहीं महादेव सट्टा ऐप मामले में विकास गर्ग की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का कोई भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महादेव सट्टा ऐप को कांग्रेस सरकार के दौरान संरक्षण मिला था और वर्तमान राज्य सरकार इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास गर्ग को भाजपा पदाधिकारी बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button