Chhattisgarh

वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, ग्रामीणों के विरोध के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति

Share

धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब वन विभाग की टीम ग्राम मोहम्मला और परसापानी के बीच जंगल में कथित अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। वन विभाग के अनुसार करीब 100 एकड़ शासकीय वन भूमि पर कब्जा कर उसे खेती योग्य बनाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर विभागीय अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे और वन विभाग की टीम का घेराव कर दिया। बढ़ते विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि बिना नियमानुसार प्रक्रिया और उचित नोटिस के किसी भी घर को नहीं हटाया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भूमि शासकीय वन भूमि है तथा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, जबकि मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button