Chhattisgarh

पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस की न्याय पदयात्रा

Share

नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बुधवार को ‘न्याय पदयात्रा’ शुरू की गई। यह पदयात्रा नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक निकाली जा रही है, जिसमें प्रभावित परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग करेगा। करीब 13 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस ने नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को गांव में ही पुनर्वास के लिए 2,000 वर्गफीट भूमि देने और मकान टूटने से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग रखी है। प्रभावित परिवारों ने सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में अस्थायी आवास लेने से इनकार करते हुए अपने मूल गांव में पुनर्वास की मांग की है। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के पैर में मोच आने के कारण वे आगे पैदल नहीं चल सके और वाहन से यात्रा में शामिल रहे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया तथा यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button