ChhattisgarhRegion

वाघोलीकर मेडिकल एक्यूपमेंट योजना से हजारों मरीज लाभान्वित

Share


रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की 18 वर्षों से जारी वाघोलीकर मेडिकल एक्यूपमेंट्स योजना अब काफी विस्तार पा चुकी है और इससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें ऐसे मरीज भी हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के साथ इलाज के दौरान और भी नाजुक हो चुकी थी और डॉक्टर के सुझाव पर किसी भी प्रकार के एक्यूपमेंट्स खरीदने की क्षमता उनमें नहीं थी। मंडल का यह उपलब्धिपूर्ण प्रकल्प आज भी अपने तय उद्देश्य को समूचे सेवाभाव के साथ पूरा कर रहा है और जरूरतमंद मरीजों के लिए न्यूनतम दरों पर मेडिकल एक्यूपमेंट्स उपलब्ध करा रहा है।
समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह में संचालित वाघोलीकर एक्यूपमेंट्स योजना प्रकल्प की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल ने बार- बार उपयोग में आने वाले मेडिकल एक्यूपमेंट्स की खरीदी कर साल 2008 में यह योजना शुरू की थी। साथ ही मंडल के सभासदों सहित आमजनों से भी अपील की थी कि यदि उनके घरों में एक बार उपयोग में आने के बाद मेडिकल एक्यूपमेंट बेकार पड़े हों तो वे इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभान्वित करने के लिए मंडल को दान स्वरूप उपलब्ध करा सकते हैं।
आस्था काले के अनुसार यह महाराष्ट्र मंडल की 90 वर्षों की विश्वसनीयता का ही कमाल है कि देखते ही देखते मेडिकल एक्यूपमेंट्स योजना में बहुत से दानदाताओं ने सहभागिता निभाई। इसी वजह से मंडल की इस योजना से एक साथ दर्जनों मरीज मेडिकल एक्यूपमेंट्स से लाभान्वित हो रहे हैं। महाराष्ट्र मंडल की वाघोलीकर योजना के अंतर्गत 12 हजार से अधिक मरीजों को व्हील चेयर, वॉकर, मेडिकल बेड, वाटर बेड, एयर बेड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बैसाखी, कमोड चेयर, साइड रेलिंग, स्टिक नोबेलाइजर, सक्शन मशीन, ग्लूकोज स्टैंड, स्ट्रेचर सहित अनेक प्रकार के मेडिकल एक्यूपमेंट की सुविधा दी जा चुकी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button