धान घोटाले का फरार आरोपी के घर पुलिस की दबिश, 16 लाख रुपये नगद जब्त, मिले कई सबूत, जांच शुरू

कवर्धा।लोहारा थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध गतिविधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे प्रार्थी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैक मर्यादित राजनांदगांव शाखा सहसपुर लोहारा जिला संतोष कुमार गंधर्व दिनांक 24/06/2026 को थाना हाजिर आकर थाना प्रभारी के नाम से लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया शिकायत मजनून मे संयुक्त जांच दल जिला कबीरधाम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे धान उपार्जन केन्द्र बासिनझोरी , एंव बिरनपुर कला मे दिनांक 15/11/2025 से दिनांक 31/01/2026 तक की स्थिति मे खाली बारदाना एंव धान उपार्जन केन्द्रो मे धान खरीदी के दौरान प्रभारी एंव समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी एंव कम्पयुटर आपरेटर और फड प्रभारी द्वारा एक राय होकर तीनो धान उपार्जन केन्द्रो मे शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया जो अमानत में खायानत करना पाये जाने पर अपराध धारा सदर 318(4), 316 (5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से तीनो प्रकरण मे आरोपीगणो के विरूध्द अलग अलग अपराध पंजीबध्द किया गया । अपराध क्रमांक 79/26 मे आरोपी समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी, फड प्रभारी बलदाउ डडसेना कम्पयुटर आपरेटर बिहारी राम साहु सभी निवासी धान उपार्जन केन्द समिति सहसपुर लोहारा अपराध क्रमांक 80/26, मे आरोपीग, समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी धान उपार्जन केन्द्र सहसपुर लोहारा, फड प्रभारी तुकाराम साहु, कम्पयुटर आपरेटर पीलुराम साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बासिनझोरी थाना स0लोहारा
अपराध क्रमांक 81/26 में समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी , कम्पयुटर आपरेटर महावीर साहु साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बिरनपुर कला के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आज विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर मे तलासी लेने पर आरोपी फरार होना पाया गया एंव उनके घर का तलासी लेने पर करीबन 16,00,000 रूपये नगद एंव विभिन्न बैको मे खाता का पासबुक जप्त किया गया जप्त रकम के बारे मे गंगादास की पत्नि एंव परिवार वालो से पुछताछ करने पर उक्त रकम गंगादास को होना बताई जो कब कंहा से लाया गया है परिवार के लोगो को इसके बारे मे कोई जानकारी नही होना बताया गया। उक्त सभी फरार आरोपीयो के संबंध मे सुचना तंत्र मजबुत किया जाकर गिरफतारी की जायेगी पता तलास जारी है ।






